फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने दो युवकों को कुचला, मौत

Mon, 20 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को जीप ने दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तरबगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे से गुस्साए लोगों ने बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया और काफी देर तक थाने के सामने हंगामा किया। 
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के सीसो गांव निवासी जगदंबा प्रसाद तिवारी (48) सोमवार को सुबह नौ बजे अपनी बाइक से दुर्जनपुर बाजार जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर इलाहाबाद बैंक धौरहराघाट के पास तरबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस बाबत मृतक के भतीजे आशीष ने बताया कि सुबह उसके चाचा बाजार के लिए निकले थे, तभी बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। दुर्घटना से गुस्साए लोगोें ने बोलेरो में तोड़फोड़ कर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष तरबगंज बीबी सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 

उधर, गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोमवार को सुबह जीप की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उजैनी कला निवासी राकेश कुमार पांडेय (21) पुत्र महादेव पांडेय रविवार को गोंडा-बहराइच रोड नगर कोतवाली के बेहलही माता मंदिर स्थित अपने चाचा के घर आया था।

इस बाबत मृतक के चाचा शिव शंकर ने बताया कि राकेश सोमवार को सुबह सड़क किनारे टहल रहा था। इसी बीच एक सांड़ ने उसे दौड़ा लिया। डर के मारे भाग रहा राकेश बहराइच की ओर से आ रही एक जीप की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें