आरपीएफ की क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार को करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक साइबर कैफे संचालक को आईआरसीटीसी की साइट हैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक लैपटाप, 13 आरक्षित टिकट बरामद हुआ है।
शनिवार को राजीव यादव वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ लखनऊ के निर्देशन में क्राइम ब्रांच प्रभारी अशरफ सिद्दीकी के नेतृत्व में बीएन तिवारी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, कमरूल होदा, कौशल कुमार शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर टिकट दलाल मोहम्मद आजम हाशमी निवासी बालू गंज थाना करनैलगंज गोंडा के साइबर कैफे पर छापा मारकर 13 तत्काल ई टिकट, एक लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया।
टिकट दलाल ने बताया कि ऑनलाइन उपलब्ध सॉफ्टवेयर मुंबई में बैठा सॉफ्टवेयर डेवलपर से ऑनलाइन रुपये 2000, 2400, या 2800 लेकर 2 टिकट 4 टिकट या 12 टिकट एक साथ बनाने वाला सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराता है 1 वर्ष में लाखों का टिकट बनाया गया है।
ऑनलाइन तमाम ऐसी वेबसाइट है जो टिकट बुकिंग के लिए अवैध सॉफ्टवेयर की सर्विस देने का दावा करती हैं जैसे दो टिकट की बुकिंग के लिए रुपये 2000, 4 टिकट के लिए 2400 एवं 6 टिकट के लिए 2800 लेकर एक माह के लिए उपलब्ध कराया जाता है
दलाल अपने सॉफ्टवेयर में पहले ही यात्री से संबंधित सारी सूचना जैसे पैसेंजर का नाम उम्र यात्रा तिथि गाड़ी संख्या क्लास आदि फीड कर लिया जाता है। बुकिंग के लिए सरवर शुरू होने के साथ साइट को हैक कर लिया जाता था और पहले से तैयार टिकट जनरेट करने के लिए डेटा वेबसाइट पर अपलोड किया जाता था सॉफ्टवेयर के जरिए एक साथ कई टिकट का पेमेंट हो सकता है और पीएनआर जनरेट हो जाता है वह टिकट को बाद में प्रिंट कर दिया जाता है।