फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चले ईंट-पत्थर

Sun, 06 Dec 2015 11:38 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव में वोट न देने की रंजिश को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मार-पीट हुई। कहासुनी के बाद शुरू हुए पथराव के चलते बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार सुबह बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखरपुर के हरिहरगंज बाजार निवासी हेमचंद ने बताया कि वह रविवार सुबह चाय पीने जा रहे थे।

इसी बीच शनिवार को संपन्न हुए प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर स्थानीय निवासी ध्रुव कुमार मिश्रा व उनके परिवारीजनों ने हेमचंद को बुलाया तथा यह कहकर मारने-पीटने लगे कि तुमने हमको वोट क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन


हेमचंद का आरोप है कि ध्रुव के घर की महिलाओं ने छत से पथराव शुरू कर दिया। घटना में हेमचंद तथा उन्हें बचाने पहुंच राकेश राय भी घायल हो गए।

शोर होने पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल हेमचंद तथा राकेश राय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि हेमचंद की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें