फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निघासन और तिकुनिया में अधेड़ समेत दो की हत्या

Sun, 06 Dec 2015 11:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हत्या की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की हत्या कर दी गई। निघासन के गांव बौधिया निवासी युवक की गला दबाकर उस समय हत्या कर दी गई जब वह खेत बचा रहा था। वहीं तिकुनिया के फरेंदा फार्म गांव में शनिवार की देर शाम एक युवक को हंसिया मारकर मार डाला।
विज्ञापन

बम्हनपुर/निघासन। थाना क्षेत्र के गांव बौधिया निवासी देशराज (37) शनिवार की शाम को करीब दो किलोमीटर दूर सकटूपुरवा गांव के पास स्थित खेत में फसल की रखवाली करने गया था। उसके साथ भतीजा सुनील भी गया था, जहां दोनों खेत की देखरेख करने के लिए मचान पर लेटे थे। इसके बाद रविवार की सुबह गन्ने के खेत से उसका शव बरामद हुआ।
मृतक के भाई कौशल ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे सकटूपुरवा निवासी दो व्यक्ति आए और मचान के नीचे खडे़ होकर आवाज देने लगे। देशराज भतीजे सुनील को मचान पर छोड़कर उन लोगों के साथ थोड़ी देर बाद लौटने की बात कहकर चला गया। काफी देर बाद जब देशराज नहीं लौटा तो सुनील ने देशराज की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो सुनील घर आ गया और सारी घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वाले सुनील को साथ में लेकर देशराज की तलाश में जुट गए। आरोप है कि देशराज को तलाश करते हुए आरोपियों के घर तक गए, लेकिन उन लोगों को न पाकर वह लोग लौट आए। रविवार की सुबह करीब छह बजे देशराज की तलाश करते हुए उसके मिर्च वाले खेत से करीब तीन सौ मीटर दूर गांव बौधिया निवासी रामासरे के गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। देशराज के गले मेें सूजन थी और चोट के निशान भी थे। कौशल ने बताया कि देशराज ने सकटूपुरवा निवासी देवी प्रसाद को एक साल पहले 18,500 रुपये उधार दिए थे। उधारी का पैसा देशराज देवी प्रसाद से मांग रहे थे। पैसों को लेकर देवी प्रसाद और उसके साथी मोतीलाल ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कौशल की तहरीर पर देवी प्रसाद और मोतीलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पैसे के लालच में किया कत्ल
देशराज और देवी प्रसाद एक दूसरे के अच्छे मित्र थे। बताते हैं कि देशराज और देवी प्रसाद एक दिन भी एक दूसरे के बगैर नहीं रह पाते थे। पैसों के लेनदेन ने उनकी दोस्ती में दरार डाल दी और देवी प्रसाद ने अपने साथी के साथ मिलकर देशराज की गला दबाकर हत्या कर दी।
हंसिये से पेट पर किया वार, मौत
तिकुनिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरेंदा फार्म निवासी राजमोहन थारू (38) शनिवार की शाम को गांव के ही बाबूराम से मिलने गया था। जहां से वह देर शाम करीब पौने आठ बजे घर लौट रहा था। तभी गांव के तिराहे पर स्थित गुड्डू की परचून दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुका तो वहां पर पहले सेे मौजूद मोहन लोधी से बातचीत होने लगी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया तो मोहन ने हंसिये से राजमोहन के पेट पर वार कर घायल कर दिया और मौके से भाग निकला।
घायल राजमोहन के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, जहां से घरवाले उसे लेकर सीएचसी निघासन गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई लालबहादुर ने विवाद के कारणों की जानकारी से इनकार किया है। साथ ही लालबहादुर ने बताया है कि आरोपी मोहन लोधी 11 साल पूर्व बाहर से आकर गांव में रहने लगा था। वह पूर्व में भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने लालबहादुर की तहरीर पर आरोपी मोहन लोधी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें