तुलसीपुुर नगर के रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस से मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने 6.05 क्विंटल नेपाली डली के साथ तस्कर को धर दबोचा है। अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे डली समेत कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।
जीआरपी गोंडा एसओ आरसी आनंद ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर तुलसीपुर स्टेशन पर गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस में छापा मार अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन के शौचालय में छिपाकर रखे गए 11 बोरी में 6 क्विंटल 5 किलो नेपाली सुपारी जब्त की गई है।
मौके पर तस्कर इस्लाम को दबोचा गया है। इस्लाम के मुताबिक, तस्करी में कुछ पुलिस विभाग के लोगों के मिलीभगत होने का खुलासा हुआ है। एसओ ने बताया कि बाजार में पकड़ी गई सुपारी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।