फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का विरोध करने पर पति की हत्या

Thu, 30 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
ओमान में भारतीय की हत्या
विज्ञापन
गौरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर तथा देवर पर पति की हत्या करने का आरोप  लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका ससुर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। पति ने विरोध किया तो ससुर तथा देवर ने पति को जहर पिलाकर मार डाला। पीड़िता की तहरीर पर ससुर तथा देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गौरा थाने में दी गई तहरीर में क्षेत्र की एक महिला ने कहा है कि बीती 28 जून को सुबह उसके ससुर उसके साथ दुराचार करने की कोशिश कर रहे थे। पीड़िता का कहना है कि इसी बीच उसके पति मौके पर पहुंच गए और विरोध किया।

इसी बात से नाराज ससुर दिनेश कुमार पांडेय तथा देवर आलोक ने मेरे पति को जहर पिलाकर मार डाला। इन लोगों ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया तथा पति के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक गुरुवार सुबह मायके वालों के पहुंचने पर वह आरोपियों के चंगुल से आजाद हुई है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि गुरुवार शाम पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुर दिनेश कुमार पांडेय तथा देवर आलोक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें