फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़ एक लाख की चोरी

Thu, 15 Oct 2015 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झिलाही बाजार में बुधवार देर रात बिजली सजावट के गोदाम के शटर का ताला चोरों ने तोड़ डाला। चोरों ने गोदाम से एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। इस मामले में व्यवसायी ने कोतवाली मनकापुर में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के झिलाही बाजार के रहने वाले संतराम कौशल ने बताया कि वह बाजार में ही बिजली की दुकान करता है। शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में सजावट का सामान भी रखता है।

इसके लिए दुकान से कुछ दूरी पर एक गोदाम बना रखा है। सामान गोदाम में रखा जाता है। संतराम के मुताबिक बुधवार देर रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोरों गोदाम में रखा इनवर्टर, बैट्री, पंखा, झालर, साइकिल, सजावट का रनिंग बोर्ड समेत अन्य बिजली के सामान लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी तब हुई जब वह सामान निकालने पहुंचा। इस मामले में संतराम कौशल ने कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें