फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, एक की मौत

Thu, 15 Oct 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक हादसा बुधवार रात माइलस्टोन 129 पर हुआ और दूसरा गुरुवार सुबह माइलस्टोन 97 पर हुआ।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 129 के निकट किसी वाहन की टक्कर से पलट गया। दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कैंटर के नीचे दबे चालक को निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक्सप्रेसवे पर दूसरा हादसा मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 97 के समीप हुआ। यहां गुरुवार तड़के ओवरटेक करते किसी वाहन के टकराने से पलटे कैंटर में पीछे से आ रही कार घुस गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। आगरा से जूते लेकर आयशर कैंटर नोएडा की ओर जा रहा था। गांव जाबरा के निकट माइलस्टोन 97 पर पीछे आ रहे किसी वाहन ने ओवरटेक के दौरान इसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर कैंटर पलट गया। तभी पीछे से आ रही कार कैंटर में टकरा गई। कार में सवार मनोज और उनके भाई अमित निवासी नई आबादी थाना सदर आगरा घायल हो गए। हादसे में कैंटर चालक सहित इसमें बैठे अन्य दो लोग भी घायल हो गए। जिनके नाम पते की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें