फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चुराई चार लाख रुपये की चेन

Sun, 06 Dec 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोलागंज मोहल्ले में रविवार को एक सराफा व्यवसायी की दुकान पर आए दो युवकों ने जेवर खरीदने का झांझा देकर व्यवसायी को बातों में उलझा दिया और उसकी दुकान से चार लाख रुपये की चेन लेकर भाग निकले। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी से फुटेज निकाली है, जिसके आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
शहर के गोलागंज मोहल्ले के रहने वाले संजय रस्तोगी अपने घर के बाहरी हिस्से में सराफा की दुकान करते हैं। संजय के मुताबिक रविवार को दोपहर 11 बजे उसके पिता जमुना प्रसाद रस्तोगी दुकान पर बैठे थे।

इसी बीच दुकान के सामने एक बाइक आकर रुकी, जिस पर तीन युवक सवार थे। उनमें से दो युवक उसकी दुकान में आए और पिता से चेन दिखाने को कहा। इस पर वह चेन दिखाने लगे।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि इसी बीच बाइक पर सवार युवक ने उसकी दुकान पर काम करने वाले रामसेवक यादव को अपने पास बुला लिया और उससे कल्लू सर्राफ की दुकान का पता पूछने लगा।

तभी दोनों ने उसके पिता को बातों में उलझा दिया और सोने की दो सौ ग्राम की चेन चुरा ली और भाग निकले।

संजय के मुताबिक दोनों युवकों के जाने के बाद जब उसके पिता जेवरात की मिलान करने लगे तो उसमें से एक चेन गायब मिली। संजय ने चोरी गई सोने की चेन की कीमत चार लाख रुपये बताई है।

इस मामले में संजय रस्तोगी ने नगर कोतवाली में बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल नगर अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज भी कलेक्ट कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने कहा कि अगर पुलिस ने शीघ्र घटना का खुलासा नहीं किया तो सराफा व्यवसायी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें