नगला निवासी रवींद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को बैंक के हेड ऑफिस में कार्यरत बताया। कॉलर ने एटीएम कार्ड बंद होने का हवाला दिया। जिससे अपडेट कराने के लिए उसने खाता नंबर व पास वर्ड पूछकर कॉल काट दिया।
दूसरे दिन खाते से दो बार में 14 हजार की रकम निकाले जाने का उनके मोबाइल पर मैसेज मिला। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोट दर्ज कराई है।
पुत्रवधू ने हड़प लिए नगदी-गहने
एक माह पहले चुनावी ड्यूटी में जाने से पहले ससुर ने बहू को एक लाख की नगदी और गहने रखने के लिए दिए। जब ड्यूटी से लौटकर रुपये और गहने मांगे तो बहू ने देने से इंकार कर दिया।
होमगार्ड में तैनात ससुर थाने पहुंचा तो पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के खदाना निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह होमगार्ड के तौर पर सीओ अनूपशहर के यहां तैनात है। कुछ साल पहले अनूपशहर निवासी रेखा से उसके बेटे अंकित की शादी हुई थी।
भूपेंद्र ने बताया कि एक माह पहले चुनावी ड्यूटी में गया था। इस दौरान उसने अपनी पुत्रवधू रेखा को 1.10 लाख रुपये और जेवरात रखने के लिए दिए थे।