फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला लिपिक ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Wed, 08 Mar 2017 11:36 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के एक इंटर कॉलेज की महिला लिपिक ने प्रधानाचार्य व सहायक लिपिक पर मोबाइल से अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला लिपिक ने पुलिस व कॉलेज प्रबंधक से मामले की शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है। तुलसीपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की महिला लिपिक ने प्रबंधक, जिला गन्ना अधिकारी और पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि प्रधानाचार्य व सहायक लिपिक मोबाइल से अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़खानी करने की कोशिश की है।

महिला लिपिक का आरोप है कि प्रधानाचार्य व लिपिक कई दिनों से अभद्रता करने के लिए आमादा है। कॉलेज के एकांत कार्यालय में कार्य करने का जबरन निर्देश दिया गया है जबकि कॉलेज के अन्य स्टाफ को उस बिंग में कार्य करने के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया है। अकेले होने का प्रधानाचार्य व लिपिक फायदा उठाना चाहते हैं। नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


महिला लिपिक ने पुलिस व प्रबंधक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष तुलसीपुर इंद्रजीत यादव ने बताया कि कॉलेज की महिला लिपिक ने तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज कस्बा को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर कॉलेज प्रबंधक व जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें