फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ठगा

Sat, 21 Nov 2015 10:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने तीन लोगों से 2.34 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने उनका पासपोर्ट भी ले लिया। ठगी के शिकार हुए लोगों ने जब जालसाजों से रुपये व पासपोर्ट मांगा तो उन्हें धमकी दी। इस मामले में पीड़ितों ने करनैलगंज कोतवाली में जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने घटनास्थल मुंबई का बताकर कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सकरौरा के रहने वाले अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती जनवरी में उसकी और उसके साथी आलोक कुमार व मोहम्मद हुसैन की करनैलगंज के रहने वाले एक व्यक्ति से मुलाकात हुई।

अनूप के मुताबिक उसने मुंबई के नागपाड़ा स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी के दो संचालकों से बात कराई। एजेंसी संचालकों ने उसे और उसके साथियों को विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर कागजात तैयार कराने के लिए तीनों से 18-15 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों से अलग-अलग करके 1.80 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। अनूप कुमार के मुताबिक उसने 35 हजार, मोहम्मद हसन ने 55 हजार व आलोक कुमार ने 90 हजार रुपये एजेंसी संचालक के खाता में जमा कर दिए। इसके बाद संचालकों ने तीनों का पासपोर्ट भी जमा कर लिया।

अनूप ने बताया कि 11 माह बाद भी न तो संचालकों ने उन्हें विदेश भेजा और न ही नौकरी दिलाई तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई।

अनूप ने बताया कि जब उन्होंने जालसाजों से रुपये व पासपोर्ट मांगा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में तीनों युवकों ने शनिवार को कोतवाली करनैलगंज में जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, मगर घटना स्थल मुंबई है। इसलिए पीड़ितों को मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें