कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय मंदबुद्धि दलित किशोरी को बहला फुसलाकर गांव का ही एक युवक सात माह तक दुराचार करता रहा। सात माह बाद पेट दर्द की शिकायत पर जब परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परेशान परिवारीजन शुक्रवार को किशोरी को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और आरोपी युवक की करतूत की जानकारी दी। इस मामले में पीड़ित किशोरी के पिता ने एससपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले में थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली 16 वर्षीया मंदबुद्घि दलित किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पिता के मुताबिक उसकी बेटी को सात माह पहले उसके गांव का ही रहने वाला एक युवक बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद वह लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा।
किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के पेट में 19 अप्रैल को दर्द उठा तो वह बेटी को लेकर इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा। वहां जांच कराने पर बेटी के गर्भवती होने का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पूछने पर उसकी मंदबुद्धि बेटी ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसके साथ सात माह पहले बलात्कार किया था। बेटी ने बताया कि आरोपी युवक पिछले सात माह से उसके साथ बलात्कार कर रहा है।
इसकी जानकारी होने के बाद दलित किशोरी को पिता उसे साथ लेकर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और उन्हें प्रार्थना पत्र देकर बेटी के साथ हुए बलात्कार की जानकारी देते हुए मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए गए हैं।