फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन को कुत्तों ने मार डाला

Fri, 22 Apr 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
मृत हिरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानी के लिए जीव-जंतुओं की जान पर जैसे आफत आ गई हो। शुक्रवार को पानी की तलाश में जंगल से भागे दो हिरनों में से जहां एक को कुत्तों ने नोंचकर इस कदर घायल कर दिया कि उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई तो वहीं दूसरे को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाने के बाद उसे घायल अवस्था में वनकर्मियों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


भंभुवा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नकार गांव में शुक्रवार की भोर पास के ही जंगल से पानी की तलाश में निकले एक हिरन को कुत्तों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कुत्तों ने उसे इस कदर जख्मी कर दिया कि उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने मृतक हिरन को ले जाकर उसका पंचनामा काराया और उसे दफना दिया।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम करुवा के मजरा चंदीदीन पुरवा में एक हिरन पानी पीने के लिए गांव के बीच जैसे ही तालाब के पास पहुंचा कि उस पर कुत्तों की नजर पड़ गई और उन्होंने उसे दौड़ा लिया।

इसी बीच गांव के लोग दौड़े और जैसे-तैसे हिरन को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। घायल हिरन की सूचना ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर हिरन को कब्जे में लिया और उसका इलाज कराने के बाद उसे ले जाकर टिकरी जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें