फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात व युवक का बेरहमी से कत्ल

Mon, 29 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के साहबगंज में दो लोगों पर हुए धारदार हथियार से हमले के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों मे सोमवार को एक नवजात व एक अज्ञात युवक की हत्या कर दी गई। कटना बाजार के एक खेत में नवजात का शव मिला । नवजात का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। वहीं कोतवाली देहात के हींगाजोत गांव के पास रेल ट्रैक के किनारे एक युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

     
सोमवार को कटरा बाजार के गौरिया गांव के मजरे जोगियनपुरवा में एक नवजात की हत्या कर उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह उसका शव गांव के ही कृष्ण गोपाल शुक्ला के खेत में पड़ा मिला। नवजात के गले पर किसी धारदार हथियार से रेते जाने के निशान दिखाई पड़ रहे थे।

सुबह जब गांव के लोग सो कर उठे तो इस ह्रदय विदारक दृष्य को देखकर सिहर उठे। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने लोकलाज के भय से इस मासूम के जन्म के बाद ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर लाकर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कटरा बाजार के थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नवजात की मौत के कारणों के पता चल सकेगा। दूसरी तरफ सोमवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के हींगाजोत गांव के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की सिर कटी लाश पड़ी मिली। बिना सिर वाली लाश देखकर हींगाजोत समेत आसपास के गांवों मे सनसनी फैल गई।

गांव के लोग युवक की हत्या कर उसका शव फेंके जाने की आशंका जता रहे है जबकि पुलिस युवक के ट्रेन से गिरकर कटने का तर्क दे रही है। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर युवक के सिर को काफी दूर तक खोजने का प्रयास किया लेकिन सिर नही मिल सका।

ग्रामीणों का तर्क है कि अगर युवक की मौत ट्रेन से गिरकर या कटकर हुई होती तो शरीर की हालत दूसरी होती साथ ही सिर भी कही आसपास की पड़ा मिलता। इस संबंध में कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पोस्टमार्टम रिेपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। दरोगा के मुतबिक युवक आसपास के गांव का नहीं लगा रहा है। इसके अलावा उसके पास से ऐसी कोई सामग्री भी नही मिली है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिर भी युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी की जा रही है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ले में रविवार रात दो युवकों पर धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की मौत के बाद सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हत्या से भड़के लोग सोमवार की सुबह सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोंडा-बलरामपुर रोड पर घोसियाना के समीप लोगों ने जाम लगा दिया।

इससे आवागमन ठप हो गया। जाम की सूचना पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे डीएम व आईजी जोन ने लोगों को हत्यारों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया और समझा बुझाकर जाम हटवाया। रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर आए थे।

समीक्षा के दौरान उन्होने जिले की खराब कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था।उनके जाते ही अपराधियों ने उनकी बात को सच कर दिखाया बेखौफ बदमाशों ने मुख्यमंत्री के जाने के तीन घंटे के भीतर ही कोतवाली नगर क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ले में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले में साहबगंज घोसियाना के रहने वाले पप्पू मित्री 28 की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा युवक अरमान निवासी नानपारा जनपद बहराइच गंभीर रुप से घायल हो गया था। युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोग सोमवार की सुबह सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोंडा बलरामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

आक्रोशित लोग अज्ञात हमलावरों का पता लगाकर उसकी अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उधर सड़क जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में मौके पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए।

कुछ देर बाद गोरखपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी जेबी सिंह व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को हत्यारों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। अफसरों के समझाने के बाद लोग जाम हटाने को तैयार हुए। इस दौरान पूरे गोंडा बलरामपुर मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही और लोग घंटों तक जाम से परेशान रहे।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें