कटरा बाजार क्षेत्र में वनगांव निवासी सहजराम (40) अपने छोटे भाई राहुल (35) के साथ पानीपत में रहता है। दोनों गुरुवार शाम सत्याग्रह एक्सप्रेस से गोंडा आ रहे थे।
ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर दो युवक उसकी सीट के पास बैठ गए और बातचीत के दौरान दोस्ती कर ली। उन्होंने चने मंगाए और दोनों भाइयों को भी खाने के लिए दिया। पास में बैठे पहाड़ापुर निवासी सोलाराम (42) ने भी चना खा लिया।
उसके कुछ देर बाद ही तीनों बेहोश हो गए। इस दौरान सहजराम के पास से नौ हजार रुपये, राहुल से एक हजार रुपये व सोलाराम से 22 सौ रुपये व बैग लेकर जहरखुरान फरार हो गए।