फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, दूल्हे के चाचा की मौत

Mon, 06 Mar 2017 11:13 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के कसैला गांव से रविवार  देर रात बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे बारातियों से भरी कार मनकापुर मसकनवा मार्ग पर बगुलही पुल के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दूल्हे के चाचा की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।     
 
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कसैला गांव के रहने वाले विजय मिश्रा के मुताबिक रविवार को उनके भाई रमेश मिश्रा के बेटी की शादी थी। बारात बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर पंडितपुरवा गांव से आई थी।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि बारात में शामिल होने के बाद देर रात कुछ बाराती कार से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी कार में दूल्हे प्रमोद शुक्ल के चाचा प्रहलाद शुक्ल (40) भी सवार थे। कार मनकापुर मसकनवा मार्ग पर बगुलही पुल के समीप पहुंची ही थी कि कार चालक अपना संतुलन खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना जब गांव में मौजूद बारातियों को मिली तो हड़कंप मच गया। लोग आनन फानन में घटनास्थल की तरफ भागे। विजय ने बताया कि वहंा से घायलों को निकालकर इलाज के लिए फैजाबाद ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे दूल्हे के चाचा प्रहलाद ने दम तोड़ दिया।

जबकि शिवनरायन, उमेश शुक्ल, श्याम बाबू व छोटेलाल  को फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें श्यामबाबू व छोटेलाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई जबकि शिवनरायन व उमेश की हालत गंभीर बनी हुई है।       
     
रविवार की देर रात बगुलही पुल के पास हुए कार हादसे में दूल्हे के चाचा की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। कसैला गांव के लोग जहां इस घटना से हतप्रभ थे वहीं प्रहलाद की मौत ने परशुरामपुर के धर्मपुर पंडितपुरवा गांव के लोगों में कोहराम मच गया

। जिस गांव में सोमवार को दुल्हन के आगमन की खुशियां मनाई जानी थी वहां सोमवार को मतमी सन्नाटा पसर गया। कसैला गांव में किसी तरह से शादी की रस्म पूरी की गई आर बेटी की विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें