फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ में फटा देशी बम, पांच लोग घायल

Fri, 18 Sep 2015 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के हत्थापुर चौराहे के समीप रहने वाले सलीम (36) ने बताया कि वह अपनी पत्नी आरती (30), बडे़ भाई शकील (28), भाभी सरिता (25) व भतीजी ज्योति (10) के साथ गोंडा शहर के महरानीगंज घोसियाना मोहल्ले में रहकर भंगार का काम करता है।
विज्ञापन


सलीम ने बताया कि पिछले सात साल से वह परिवार के साथ रह रहा है। परिवार के सभी सदस्य शहर के गली-मोहल्लों से कबाड़ बीनकर व खरीदकर यहां लाते थे। इसके बाद उसे एकत्र कर कानपुर में बेचा जाता था।

सलीम ने बताया कि कबाड़ में ही एक 200 ग्राम का टिन का पैक डिब्बा पड़ा मिला था। इसे वह बीन कर लाए थे। सलीम के मुताबिक वह टिन, प्लास्टिक, ग्लास (कांच), पॉलीथिन की छंटनी कर उसे अलग-अलग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच उसकी नजर टिन के डिब्बे पर पड़ी। जब वह टिन का डिब्बा खोल रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिससे सलीम, उसकी पत्नी आरती, कबाड़ के पास ही बनी झुग्गी में बैठे उसके भाई शकील, भाभी सरिता व भतीजी ज्योति घायल हो गई।

घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां, शकील, सरिता व ज्योति का इलाज कराकर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि व सलीम व आरती का इलाज चल रहा है। विस्फोट की सूचना पर सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह व कोतवाल नगर शिवपति सिंह ने मौके पर पहुंच छानबीन की। सीओ ने बताया कि विस्फोट की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें