फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने डॉक्टर से रु 18 हजार लूटे

Wed, 10 Feb 2016 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में शहर के फरीदीमार्ग पर  मोहल्ला जिगरगंज में मस्जिद के पास डॉ. इरफान बारी का घर है उसी में उनकी क्लीनिक है। दोपहर में एक बाइक से दो बदमाश उनके क्लीनिक पर पहुंचे।
विज्ञापन


बदमाशों ने डॉक्टर से कहा कि लेडीज मरीज को दिखाना है जो अभी रिक्शे से आ रही हैं। इसी बीच में एक और बदमाश गट्ठर लेकर कंबल बेचने आ गया। कहा पूरा गट्ठर कंबल 18 हजार रुपये में बंचेंगे।

इस पर वहां पहले से मौजूद दो बदमाशों ने कहा कि मुझे दे दो। लेकिन कंबल बेचने वाले बदमाश ने कहा कि हम अपना कंबल डाक्टर साहब को बेचना चाहते हैं।

इस पर पहले से मौजूद बदमाश ने 18 हजार रुपये निकाल कर डॉक्टर इरफान बारी के मेज पर रख दिया और डॉक्टर से बोला कि आप 18 हजार देकर कंबल ले लें वर्ना उसे हम ले जाएंगे क्योंकि हमारे चाचा की टेंट की दुकान है।
विज्ञापन


टेंट के काम के लिए ये कंबल सस्ते पडे़ंगे। मेरा पैसा आप रख लें। इसके बाद जैसे ही डॉक्टर ने अपने मेज की दराज से 18 हजार रुपये निकाल कर गिनना शुरू किया।

बदमाश उनका पैसा व अपना पैसा उठा लिया और कम्बल लेकर भाग बाइक से भाग निकले। पांडेय बाजार पुलिस चौकी से चंद कमद दूर हुई लूट की वारदात से क्षेत्र के लोग अवाक रह गए। इस मामले में डॉ. इरफान बारी ने बताया कि बदमाश दो बाइक से भागे हैं।

उन्होंने इस वारदात के  बाबत कोतवाली नगर में तहरीर दी है। इसी तरह से एक माह पूर्व खरगूपुर थाना क्षेत्र में एक खाद दुकानदार से कंबल बेचने के बहाने बाइक सवार बदमाशोें ने 15 हजार रुपये की लूट की थी।

बाइकर्स गैंग के बदमाश अब लूट का तरीका बदल दिया है। इससे लोग अब काफी दहशतजदा हैं। इस मामले में नगर कोतवाल अभय प्रताप मल्ल का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें