फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य धरे

Wed, 25 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य धरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटर साइकिल गिरोह का खुलासा कर लखनऊ से चोरी की गई छह मोटर साइकिलें बरामद की है। पकड़े गये अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि बीते 5 अप्रैल को अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के मोहम्मद रईश निवासी ग्राम बरबटपुर कोतवाली करनैलगंज को पुलिस ने पकड़ा था, जिसके पास से तीन चोरी की मोटर साइकिलें बरामद हुईं थीं। उसके द्वारा बताये तथ्यों के आधार पर पुलिस छानबीन में लगी रही।

बीती शाम को एसआई रामदरश यादव, एसआई नीरज सिंह, सिपाही वकील यादव, महेन्द्र यादव, अरविंद कुमार, उदयनाथ मिश्र, इन्द्रपाल सिंह पुलिस टीम ने ग्राम नरायनपुर मांझा मोड़ के पास से दद्दन उर्फ  कल्पनाथ निवासी ग्राम चौधरीपुरवा कोतवाली करनैलगंज को पकड़ा। पकड़े गए युवकों से पूछताछ हुई तो उसने करनैलगंज कस्बा के मोहल्ला नई बाजार निवासी सोनू पुत्र अमीन को भी गिरोह में होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पास से लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी कर लाई गई तीन मोटर साइकिलों को बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के नाम पर वाहन चोरी, छिनैती एवं कई अन्य चोरी के साथ ही गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। एक माह के भीतर पुलिस ने चोरी की छह मोटर साइकिलों को बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें