फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन चोर पकड़े

Wed, 25 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अभियुक्तों से पूछताछ करते एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई व वैदपुरा थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना पुलिस ने हैंवरा कालेज के पास चोरी की बाइक बेचने ले जा रहे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी फरार हो गया। वाहन चोरों के पास से आठ बाइकें, दो तमंचे और एक अधिया कारतूस सहित बरामद की है। सभी आरोपी मैनपुरी के रहने वाले हैं। यह गिरोह मैनपुरी, इटावा व औरैया जनपद में वाहन चोरी करता था। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष सैफई सत्येंद्र यादव और थानाध्यक्ष वैदपुरा रोहित तिवारी मंगलवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें हैंवरा पीजी कालेज के पास लछवाई रोड पर वाहन चोर गिरोह के सदस्य होने की सूचना मिली। दोनों ही थानों की पुलिस ने दबिश देकर कालेज के निकट बिजली घर के पास से दो बाइकों समेत चार युवकों को दबोच लिया।

वाहन चोरों में भोले पुत्र रामाधार, विश्राम सिंह पुत्र जागन सिंह, गुडडू पुत्र जागन सिंह निवासी थाना कुर्रा मैनपुरी और शिशुपाल पुत्र मुन्नालाल निवासी मदपुरी थाना बेवर मैनपुरी शामिल हैं। उनके पास से दो चोरी की बाइकें बरामद हुईं। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकडे़ गए अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने इटावा, औरैया व मैनपुरी जनपद से कई बाइकें चुराई हैं। उन्होंने नंबर बदलकर बेच दिया है। वह चोरी करने के बाद बाइकें सैफई मिनी पीजीआई के बाइक स्टैंड पर खड़ी कर देते थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 और बाइकें बरामद कीं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों पर वाहन चोरी व आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें