फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न मिलने पर महिला की हत्या

Fri, 08 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
बहन की ही कर दी हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के भेलया मदनपुर गांव में बीती शाम दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में फंदे पर लटकाकर भाग निकले। मृतका के भाई की तहरीर पर पति तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


रेहराबाजार थाना क्षेत्र के नयानगर कुर्मीपुरवा गांव निवासी शिवदास ने रेहराबाजार थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन सुमन (22) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के भेलया मदनपुर गांव निवासी विनोद के साथ की थी।

शिवदास का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मोटरसाइकिल न मिलने पर सुमन को प्रताड़ित किया जाता था। सुमन ने कई बार यह बात अपने मायके वालों को बताई थी। गुुरुवार की शाम करीब चार बजे शिवदास को सूचना मिली कि सुमन का शव घर में फंदे पर लटक रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे शिवदास ने देखा कि उसकी बहन के पति तथा सास घर से नदारद हैं। शिवदास का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर उसकी बहन की हत्या कर दी और शव फंदे से लटकाकर भाग निकले। थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर एसके राय ने बताया कि शिवदास की तहरीर पर पति विनोद तथा सास ज्ञानमती के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें