फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के बैंक खाते से उड़ाए 40 हजार

Fri, 08 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया समेत नियामक संस्थाओं की ओर से बार-बार ठग गिरोह के खिलाफ अलर्ट किया जाता है। किसी को भी एटीएम कार्ड का नंबर और पिन कोड बताने को चेताया जाता है। बावजूद इसके एटीएम ठग गिरोह का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन


ताजा वाकया एमबीबीएस डॉक्टर से जुड़ा है। गिरोह ने डॉक्टर के खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिये। डॉ. दयाशंकर वर्मा रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल पर नेत्र चिकित्साधिकारी के रूप में तैनात हैं।

उनका कहना है कि उनके मोबाइल पर किसी ने फोन किया और एटीएम वेरीफिकेशन के नाम पर उनसे सवाल जवाब किया। इसी दौरान उसने एटीएम कार्ड पर लिखे 16 अंक जान लिया। फोन करने वाला उनको कुछ देर तक वेरीफिकेशन के नाम पर बातों में उलझाये रहा।
विज्ञापन


फोन कटा तो उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रकम निकासी का मैसेज आना शुरू हो गया। मैसेज देखने के बाद पता चला कि उनके बैंक खाते से 40 हजार की रकम निकाल ली गई है। उन्होंने तहरीर रौनाही पुलिस को दी है।

रौनाही थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि घटना ईद के पहले की है। तहरीर पर मोबाइल नंबर को आधार बताते हुए अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। संबंधित नंबर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें