फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मांगने गए बेकरी संचालक को पीटा

Sun, 12 Feb 2017 11:31 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
सीओ से अभद्रता करने वाले कर्मी की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के नई बाजार सिथत एक किराना दुकान पर 28 हजार रुपये की बकाएदारी मांगने गए एक बेकरी संचालक को किराना दुकानदार ने अपने भाई संग मिलकर जमकर पीटा। इस मामले में बेकरी संचालक ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

    
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कटरा रोड स्थित सुतुरखाना निवासी आरिफुर्रहमान बेकरी संचालक है और वह बेकरी से तैयार सामान को दुकानों पर ले जाकर बेचता है। आरिफुर्रहमान ने बताया कि रविवार को वह नगर के नई बाजार स्थित एक किराने की दुकान पर वह अपना बकाया 28 हजारे लेने गया था। रुपये के लेनदेन को लेकर उसकी किराना दुकानदार पप्पू से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इससे नाराज पप्पू ने अपने भाई गुड्डू क साथ मिलकर उसपर हमला बोल दिया और दोनों ने उसे लाठियों से जमकर पीटा। इस पिटाई में बेकरी संचालक घायल हो गया।  घायल बेकरी संचालक आरिफुर्रहमान ने इस मामले में दुकानदार पप्पू व गुड्डू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल हरी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें