वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुट रविवार को जय नरायन वर्मा रोड पर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के छात्रों में जमकर लात-घूंसे के बाद बेल्टें चलीं। एक पक्ष से घायल युवक ने थाने पहुंच कर दूसरे पक्ष के युवकों के खिलाफ शिकायत की है। मामले में एक छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला हाथीखाना निवासी पांच किशोरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।भोलेपुर स्थित एक मोहल्ला निवासी 11वीं का छात्र का वर्चस्व को लेकर साथी दो छात्रों से विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व इनमें विवाद हो गया था।
रविवार को किशोर कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। जय नरायन वर्मा रोड के पास दूसरे गुट के छात्रों ने उसको घेर लिया। गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों छात्र गुटों में सड़क पर जमकर लात घूंसे चले। इसके बाद भी वे नहीं थके तो बेल्टें निकालकर एक-दूसरे क दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे।
स्थानीय लोग वहां आए दोनों पक्षों के छात्रों को अलग कर विवाद शांत कराया। मारपीट में किशोर और दूसरी ओर से भी एक किशोर चुटहिल हो गया। किशोर अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और दूसरे गुट के किशोरों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। उसने बताया कि मारपीट करने वाले किशोरों ने उससे रुपये भी छीन लिए है। मामले में एक छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला हाथीखाना निवासी पांच किशोरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।