फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 05 Aug 2015 10:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की तरफ गई एक नाबालिग लड़की से गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि नगर कोतवाली पुलिस विपक्षियों की मदद कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
बुधवार को एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कहा है कि मंगलवार को नित्यकर्म के लिए गई उसकी बेटी के साथ गांव के ही चार युवकों ने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। आरोप है कि शिकायत पर नगर कोतवाल ने आरोपियों को पकड़ा लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
नगर कोतवाली की पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस भी नहीं दर्ज कर रही है। पुलिस के खिलाफ परिवारीजनों ने प्रदर्शन भी किया। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें