फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या

Thu, 17 Sep 2015 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पंपसेट का हैंडिल लाने के लिए गुरुवार सुबह घर से खेत को गई एक किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन


उसका शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया। इस मामले में किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ करनैलगंज कोतवाली में दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय लड़की के पिता ने बताया कि उसके घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर उसका खेत है, जिसमें धान की फसल लगा रखी है। किशोरी के पिता के मुताबिक वह बुधवार की शाम पंपसेट से फसल की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन


देर रात वापस लौटा तो पंपसेट का हैंडिल खेत में ही भूल आया। गुरुवार सुबह उसकी बेटी पंपसेट का हैंडिल लाने के लिए खेत को गई थी। इसी दौरान वहीं किसी ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारे ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।

किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। उसका शव धान के खेत से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों से जानकारी ली। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी आरपीएस यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा।

किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से किशोरी के कपड़ों आदि से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। इसके अलावा मौके पर फोटोग्राफी भी की है, जिसकी जांच की जाएगी।

किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की सूचना पर डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता इस दौरान धान के खेत से गन्ने के खेत व वहां से पांच सौ मीटर की दूरी तक दौड़ता रहा। खोजी कुत्ता वारदात के बाद हत्यारे का गांव की ओर जाने का संकेत देता रहा। पुलिस को अब गांव में ही हत्यारे की तलाश करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें