फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से महिला का गर्भपात

Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
तरबगंज थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुर गांव में एक घर में घुसकर गर्भवती महिला को पुलिसकर्मियों ने पीटा। घायल महिला को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसका गर्भपात हो गया। गुरुवार को पीड़िता के पति ने मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुर गांव में पावर हाउस के पास रहने वाली हसीना बानो उर्फ ननका के पति अकील अहमद उर्फ पप्पू ने बताया कि उसकी इसी गांव के रहने वाले पड़ोसी से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है।

पप्पू के मुताबिक वह चार मई को जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहा था। इसी बीच थाना तरबगंज के उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया दो सिपाहियों व पड़ोसी के साथ वहां आ धमके और अभद्रता करते हुए उसे व परिवारीजनों को पीटने लगे।
विज्ञापन


वह जान बचाकर अपने घर के अंदर भागा तो दरोगा भदौरिया, सिपाही व पड़ोसी उसके घर में घुस आए और हमला कर दिया। पप्पू ने बताया कि दरोगा, सिपाही व पड़ोसी ने उसे व उसकी गर्भवती पत्नी हसीना बानो को जमकर पीटा। इससे उसकी पत्नी बेहोश हो गई और उसे रक्तस्राव होने लगा।

हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाया गया, जहां से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पप्पू ने बताया कि पुलिस की पिटाई से उसकी पत्नी का बुधवार को गर्भपात हो गया। अकील अहमद उर्फ पप्पू ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोपी दरोगा व सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। 

सीएमएस महिला अस्पताल, गोंडा डॉ. अनिल सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले हसीना बानो उर्फ ननका नाम की महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी, जिसे गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। यह सही है कि महिला के पेट में बच्चा था, जो गर्भपात के दौरान गिर गया। बच्चा किन कारणों से गिरा, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। लेकिन यह सही है कि उसे मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ।

उपनिरीक्षक तरबगंज अर्जुन सिंह भदौरिया ने कहा कि ढोढे़पुर गांव में वारदात के दिन मैं थाना तरबगंज में मौजूद था। जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान अकील अहमद उर्फ पप्पू ने गांव के राकेश सिंह को मारापीटा था। वह थाने पर आया था। इसलिए मैं सिपाहियों के साथ मौके पर गया था। महिला को घर में घुसकर पीटने का आरोप गलत है। मेरी किसी महिला से मुलाकात नहीं हुई थी। महिला का गर्भपात किन्हीं और कारणों से हुआ होगा। मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

एसपी प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि ढोढ़ेपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में अकील अहमद उर्फ पप्पू आरोपी है। उसके खिलाफ थाना तरबगंज में केस दर्ज है। इसलिए पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगा रहा है। मुझसे वह नहीं मिला है, शिकायत मिलेगी तो मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें