फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से गिरी युवती को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से गिरी युवती को ट्रैक्टर ने रौंदा
विज्ञापन


गोंडा। घर से मां व बहन के साथ अपने खेत को जा रही एक 19 वर्षीय लड़की को पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी इससे वह सड़क पर गिर गई।

उसी समय गुजर रहा एक ट्रैक्टर लड़की के सिर पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक लड़की के भाई की तहरीर पर बाइक चालक व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना परसपुर में केस दर्ज हुआ है।

ग्राम आंटा वैशनपुरवा निवासी विश्वकर्मा ने बुधवार को थाना परसपुर में तहरीर देकर दर्ज कराए केस में आरोप लगाया है कि उसकी 19 वर्षीय बहन नीलम दोपहर को बड़ी मां व बड़ी बहन के साथ अपने खेत को जा रही थी।
विज्ञापन


पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बहन को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी बहन सड़क पर गिर गयी। उसी समय पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बहन के सिर को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


जिससे उसकी बहन नीलम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गयी। चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। थानाध्यक्ष परसपुर बीएन सिंह ने बताया कि नीलम के भाई विश्वकर्मा की तहरीर पर बाइक चालक ग्राम गजराजपुरवा निवासी रामदेव तथा ट्रैक्टर चालक ग्राम कंडरू निवासी दिनेश पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ट्रैक्टर को मौके से बरामद कर थाने लाया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। प्रकरण की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें