फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिट्ज कार ने रौंदा था सौरव को, कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। ऊंचागांव सेनपुर माइनर के निकट मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में बुधवार को उसके बड़े भाई ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पंडितान गली सादाबाद निवासी मनोज वर्मा पुत्र श्यामबिहारी वर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 11 दिसंबर को दोपहर करीब 11 बजे वह तथा उसका छोटा भाई सौरव वर्मा उम्र 26 साल अपने निजी कार्य के लिए सौरव की बाइक से राया जा रहे थे।

जैसे ही वह सैनपुर वाले बंबा के निकट भूरा पहलवान के मकान के सामने पहुंचे तो पेट खराब होने के कारण उसे तेज शौच लगी तो उसने बाइक को साइड में खड़ी कर दिया और सौरव को बाइक के पास खड़ा करके शौच करने चला गया। शौच से निवृत होकर जब वह लौटा तो देखा कि राया की तरफ से आते हुए वाहन रिट्ज कार नंबर डीएल 5 सीजे 6326 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से उसके भाई सौरव और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक कार को लेकर फरार हो गया। सीएचसी से सौरव को आगरा के लिए रैफर किया गया, जहां एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल
सादाबाद। गांव आरती के पास एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक विमला देवी पत्नी श्यामसुंदर उम्र 65 साल बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी, बताते हैं कि इसी दौरान वह बाइक से गिर गई, जिससे सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें