फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटर से नकली नोट छापने वाला गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार 17-30-01

विज्ञापन
विज्ञापन
30 हजार के जाली नोट के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


गोंडा। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने बस्ती कोतवाली क्षेत्र के गांव गोड़िया मोहल्ले से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 114 जाली नोट बरामद किया है।

टीम ने जाली नोट छापने के लिए प्रयोग किए जा रहे प्रिंटर आदि बरामद किया है। जाली नोट के सौदागर गोंडा-बस्ती बार्डर के आसपास इस जाली नोट को खपाते थे। गिरफ्तार तीन युवकों में दो खोड़ारे थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बस्ती के पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बस्ती कोतवाली के गोड़िया मोहल्ले में कुछ लोग जाली नोट छापने का धंधा करते हैं।

सूचना पर स्वाट टीम के प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम ने गोड़िया में छापेमारी की। यहां के निवासी अरशद खान, साकिर अली खान निवासी लक्ष्मी नगर ग्रांट खोड़ारे गोंडा और अनिल कुमार श्रीवास्तव को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से 2000 के 9, 500 के 6, 200 रुपये 25 तथा 50 के 84 जाली नोट बरामद हुए। इन लोगों से पूछताछ के दौरान गिरोह के पांच अन्य सदस्यों की भी जानकारी मिली है।

इनमें दिनेश कुमार वर्मा निवासी बरगदवा माफ ी हर्रैया बस्ती, दुर्गेश कुमार पांडे निवासी मटयरिया थाना खोड़ारे गोंडा, विनय पटेल निवासी केशव नगर ग्रांट खोड़ारे, विजेंद्र कुमार पटेल निवासी केशव नगर ग्रांट खोड़ारे गोंडा और एक अज्ञात निवासी मालदा पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया कि 50,100 और 200 के नोट गांव गोड़िया में ही कलर प्रिंटर के माध्यम से अरशद के मकान पर छापे जा रहे थे जो कुछ नोट बस्ती और गोंडा में चला कर बाकी मालदा पश्चिम बंगाल भेज देते थे। मालदा से 2000 व 500 के जाली नोट मंगाए जाते थे।

गोंडा से पश्चिम बंगाल तक सक्रिय गिरोह

एसपी बस्ती के अनुसार यह धंधा काफी समय से चल रहा है। नकली नोट छापने में बंगाल के कुछ शातिर हैं। इसमें गिरफ्तार हुए तीन लोगों में दो गोंडा के हैं और एक अन्य युवक का नाम सामने आया है वह भी गोंडा का है।

लेकिन कुछ लोग फरार होने में कामयाब रहे। नकली नोट छापने वाले गिरोह में एक दर्जन लोग हैं जो छापने व नकली नोट पश्चिम बंगाल तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


यहां छपने वाली जाली नोट की खपत करते थे। एसपी के अनुसार यह खेल बड़े पैमाने चल रहा था। पूछताछ के बाद यदि आवश्यक हुआ तो पुलिस टीम को बंगाल तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें