खाताधारकों का नही डूबेगा पैसा, बैंक करेगा भरपाई
गोंडा। इलाहाबाद बैंक के मैनेजर कपिल छत्रपाल द्वारा 48.3 लाख रुपये के किये गये घपले के खेल का खाताधारकों पर फिलहाल कोई असर नही पड़ेगा।
जितने भी खाताधारकों के खाते से बैंक मैनेजर ने ट्रांसफर के खेल से पैसा हड़पा है उन खाताधारकों का पैसा नही डूबेगा। सबकी भरपाई इलाहाबाद बैंक करेगा।
इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय में कपिल छत्रपाल मैनेजर के पद पर तैनात था। बैंक शाखाओं पर तैनात प्रबंधकों के अवकाश पर चले जाने से मंडलीय कार्यालय से किसी मैनेजर को उस शाखा का मैनेजर नामित कर भेजा जाता था।
कपिल छत्रपाल को इलाहाबाद बैंक के परसपुर व रगड़गंज शाखाओं पर कई बार जाने का अवसर मिला। उसने परसपुर शाखा के नौ खाताधारकों के बड़े खातों से करीब 48.3 लाख रुपये अपने किसी परिचित खाते में गोपनीय ढंग से स्थानांतरण कर उक्त धन का गबन कर लिया।
इसकी जानकारी होने पर बैंक अधिकारियों ने गोपनीय जांच की तो उनके होश उड़ गये। शनिवार रात में ही बैंक अधिकारियों ने गबन का पर्दाफाश करने का सीक्रेट प्लान बनाया और रात में बैंक मैनेजर कपिल छत्रपाल को पुलिस के हवाले करने का रास्ता साफ कर उसके खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया।
इनसेट
खाताधारकों का पैसा बैंक के किसी भी मिस्टेक से नही डूबेगा। इलाहाबाद बैंक खाताधारकों की रकम को उनके खाते में जमा करेगा।
बैंक ने अपनी आंतरिक जांच पूरी कर ली है घपले के आरोपी बैंक मैनेजर कपिल छत्रपाल की ओर से परसपुर शाखा के अलावा किसी और शाखा में गडबड़ी करने का मौका नही मिला।
जानकारी होती ही बैंक ने अपनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जिससे गड़बड़ी के और बढ़ने का रास्ता ब्रेक हो गया।’
-अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक इलाहाबाद बैंक