फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला चाय पिलाकर युवक से 13 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली चाय पिलाकर युवक से 13 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन


गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मुसाफिर को बस स्टाप के पास मंगलवार की देर रात चाय में नशीला पदार्थ पिला 13 हजार लूट लिया गया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिद्धार्थ नगर के गागापुर थाना के बाऊना जोत गांव निवासी 23 वर्षीय राजेश गिरी पूना से लखनऊ तक ट्रेन से आया। वह लखनऊ से गोंडा रोडवेज बस से आ रहा था। बस में ही एक युवक मिला और उसे दोस्त बना लिया।
विज्ञापन


रात्रि करीब दो बजे दोनों बस स्टॉप पर उतरे और एक चाय की दुकान पर दोनों ने साथ में चाय पिया। चाय पीने के थोड़ी देर बाद ही राजेश बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद उससे 13 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में उस को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजेश के पास कुछ कागजात मिले, जिसमें उसकी बहन और घर का नम्बर लिखा था। बाबागंज से राजेश की बहन मालती देवी जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें