फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ढहाते समय भरभराकर गिरी छत, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान ढहाते समय गिरी छत, मजदूर की मौत
विज्ञापन


गोंडा। जर्जर मकान को तोड़ते समय भरभराकर गिरी छत के नीचे दबकर एक 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। छत गिरने से गंभीर रूप से घायल मजदूर को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर ने दम तोड़ दिया।

बुधवार को कटरा बाजार थाना क्षेत्र के वीरपुर डीहा में विनोद कुमार मिश्र के यहां पुराना मकान गिराया जा रहा था। मजदूरी पर गये वीरपुर के मजरे गंगादीन पुरवा निवासी मोहम्मद वाकिल इसी गांव के मजरा वीरपुर डीहा में विनोद कुमार मिश्र के यहां मजदूरी करने गये थे, तभी पुराना व जर्जर मकान को तोड़ते समय मकान छत अचानक भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन


जिसके नीचे दबकर श्रमिक वाकिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अर्जुन बाबा के मुताबिक हादसे में घायल वाकिल (45) की जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान अर्जुन बाबा के मुताबिक साथ में काम कर रहे मृतक के पुत्र शमशाद (20) व अमर नाथ यादव (22) को मामूली चोटें आईं।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। अभी किसी ने कोई लिखित सूचना नहीं दिया है।
फोटो-3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें