फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की रोपाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धान रोपने गए किसान की करंट से मौत

गोंडा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पारा में धान की रोपाई करने गए एक किसान की खेत में लगे खंभे में करंट उतरने से मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के पारा गांव निवासी रामसरन (55) धान की रोपाई करने के लिए अपने खेत में गए थे। उनके खेत में लोहे का बिजली का खंभा लगा है। जिसमें करंट उतरा था।
विज्ञापन


किसान राम सरन अपने खेत में धान की रोपाई करने के लिए खेतों में पानी भरने व धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। उसी बीच खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह खंभे से चिपक गए।

जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे और किसी तरह से उसके शव को खंभे से छुड़ाकर अलग किया। किसान रामसरन के मौत की खबर उसके गांव तक पहुंची तो वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्राम पारा के ही निवासी अशोक प्रजापति ने बताया कि उसके खेत में लगे खंभे को हटवाने के लिए उसने कई बार विभाग से संपर्क किया मगर खंभा नहीं हट सका। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कोई त हरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें