लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एसपी के निर्देश पर दो लोगों के विरुद्ध फेसबुक पर अश्लील बातें करने और फोन पर गाली-गलौज करने का मामला दर्ज किया है।
रायबरेली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि मिश्रन का पुरवा मजरे दीपेेमऊ गांव निवासी अनुज मिश्रा व बरस गांव निवासिनी रेखा अवस्थी ने फेसबुक पर उसे अश्लील मैसेज किए।
उसके बाद दोनों आरोपियों ने फोन पर उसे गालियां और जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत एसपी सुजाता सिंह को प्रार्थना पत्र देकर की।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।