फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने खाते से 7500 रुपये उड़ाए

Mon, 05 Oct 2015 11:58 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ग्राहक के खाते से जालसाज ने 7500 रुपये निकालकर चूना लगा दिया है। पीड़ित ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। डीएम ने लीड बैंक प्रबंधक को जांच कर  कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के नहर बालागंज निवासी बब्बन पत्नी कुददूस ने बताया कि उतरौला रोड स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा भगवतीगंज में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवाया था।

29 सितंबर को बब्बन खाते से पैसा निकालने गया तो पता चला कि 7500 रुपये पहले ही खाते से निकाले जा चुके हैं। बब्बन ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच व कार्रवाई के लिए लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया है। लीड बैंक प्रबंधक आरवीएस राजपूत ने बताय  कि बैंक ग्राहक की शिकायत पर मामले की जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा भगवतीगंज के प्रबंधक एके शंखवार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें