फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

गोंडा। कटरा शिवदयालगंज-अयोध्या मार्ग पर दुर्गागंज माझा गांव के समीप शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।

दोनों को अयोध्या के श्रीराम हास्पिटल ले जाया गया। जहां से एक युवक की जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के कटरा शिवदयालगंज के रहने वाला 30 वर्षीय राधेश्याम विश्वकर्मा व यहीं का निवासी 25 वर्षीय रिषभ गुप्ता बाइक से शुक्रवार की शाम फैजाबाद गए थे। दोनों देर रात लौट रहे थे।
विज्ञापन


वह दोनों कटरा शिवदयानगंज-अयोध्या मार्ग पर दुर्गागंज माझा गांव के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने दोनों केे टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आस-पास के दुकानदारों ने जब दोनों को सड़क पर तड़पते देखा तो डायल 100 को फोन करके हादसे की सूचना दी। मगर डायल 100 मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने दोनों को अयोध्या के श्रीराम हास्पिटल पहुंचाया। जहां से राधेश्याम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें