फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में डकैतों का तांडव, महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गांवों में डकैतों का तांडव, महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन


वजीरगंज/नवाबगंज। जिले के वजीरगंज के खानपुर व नवाबगंज परसापुर गांव के आधा दर्जन घरों में रविवार की रात को हथियारों से लैस डकैतों ने धावा बोला और लूटपाट की। विरोध करने पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी समेत क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम ने घटना वाले गंावों में पहुंचकर मामले की छानबीन की। एएसपी ने दोनो थानों की पुलिस को अपराधियों का पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वजीरगंज के खानपुर गांव के रहने वाले साहेबदीन के मुताबिक रविवार की रात करीब दो बजे उसके घर में बदमाश घुस आए। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। घर के लोागें को सोता देख बदमाश कमरे में घुस गए और वहां रखा बाक्स तोड़ने लगे।

खटपट कीआवाज सुनकर उसकी पत्नी राम संवारी (45) जाग गई। रामसंवारी ने बदमाशों को ललकारते हुए शोर मचाया तो उसे बेटे दीपू(20) व बेटी अंजू(22) भी जाग गई। तीनों ने बदमाशों का विरोध करते हुए उन्हें ललकारा तो बदमाशों ने उन तीनों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने रामसंवारी, अंजू व दीपू को जमकर पीटा।

इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश बाक्स में रखी माथ बेंदिया, गले की माला, नथिया, नथुनी, कील ,दो जोड़ी पायल, करधन व तीन अंगूठी समेत लाखों रुपये के जेवर लूट ले गए। इसके बाद बदमाशों ने साहेबदीन के पड़ोसी राम जनक के घर पर धावा बोला।

रामजनक के घर पर भी बदमाशों ने उसके बेटे राम ललक(32) राम सिंगारे (35) को मारपीट कर घायल कर दिया। यहां भी बदमाशों ने संदूक तोड़कर झुमकी, मटर माला व नाक की कील समेत सोने के जेवर लूट कर भाग निकले।

बदमाशों के जाने के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रात में ही थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज व क्षेत्राधिकारी तरबगंज ब्रहम सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बदमाशों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। इनमें से रामसंवारी, दीपू व अंजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार के साथ क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुचंी और बदमाशों का सुराग लगाने के लिए छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने बदमाशों के हाथों व पैरों के निशान मौके से उठाए हैं।

एएसपी ने वजीरगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं नवाबगंज के परसापुर गांव में भी बदमाशों ने धावा बोला।

परसापुर गांव के संतोष यादव ने बताया कि वह अपने घर के बाहर सो रहा था। रात में तीन से ार की संख्या में हथियारबंद बदमाश उसके घर आ धमके और उसकी पत्नी गीता को मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई के बाद गीता के गले में पड़ा मंगलसूत्र,पायल व कान की बाली लूट लिया और भाग निकले। संतोष ने नवाबगंज थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें