फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को रौंदा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत
विज्ञापन


बालपुर गोंडा। लखनऊ मार्ग पर हारीपुर गांव के समीप बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार दंपती को रौंद डाला। पीछे से लगी टक्कर के कारण बाइक सवार दंपती बाइक समेत उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परसपुर थाना क्षेत्र के पसका बाजार निवासी विजय बहादुर सिंह उर्फ राजाबाबू (52)गांव के कोटेदार थे और शहर में ही मकान बनाकर परिवार समेत रहते थे। मंगलवार को वह अपने गांव गए थे और बुधवार की सुबह वह अपनी पत्नी सुषमा सिंह (50) के साथ बाइक से वापस गोंडा लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाइक सवार दंपती कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विजय बहादुर व उनकी पत्नी सुषमा दोनों बाइक समेत सड़क के किनारे खाई में जा गिरे। इस हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विजय बहादुर ने हेलमेट पहन रखा था मगर जीप की टक्कर लगने के बाद जब वह सड़क किनारे खाई में गिरे तो हेलमेट अलग छिटक गई और उनके सिर पत्थर से टकरा गया। इस भयानक हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली नगर के दरोगा मनोज कुमार राय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जीप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें