फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास 50 हजार रुपये लूटे

Mon, 21 Dec 2015 11:16 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सोमवार को दोपहर बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक व्यक्ति से हेल्मेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। कोतवाली के पास दिनदहाड़े हुई लूट से लोगों में अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उतरौला नगर के गांधीनगर मोहल्ले के रहने वाले शाहिद ने बताया कि वह सोमवार को करीब 12 बजे पंजाब नेशनल बैंक शाखा उतरौला से एक लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहा था।

शाहिद ने रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिए थे। शाहिद ने बताया कि उतरौला कोतवाली से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर जा रहे गन्ना लदे ट्रॉले के चलते उसने अपनी बाइक सड़क के किनारे रोक दी।
विज्ञापन


इसी बीच हेल्मेट लगाए मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने शाहिद की बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये की एक गड्डी निकाल ली। शाहिद जब तक कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश रुपये लेकर भाग निकले।

शाहिद ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गए। उतरौला कोतवाली के निकट दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से आसपास अफरातफरी मच गई।

लोगों का कहना था कि बदमाशों को अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा, इसलिए बदमाशों ने कोतवाली के पास ही घटना को अंजाम दे दिया।

पीड़ित ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। उतरौला कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि शाहिद ने डिक्की में रखे 50 हजार रुपये बदमाशों द्वारा निकालकर भाग जाने की सूचना दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें