फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने को थानाध्यक्ष गांव के दस लोगों से लेंगे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपराध रोकने को थानाध्यक्ष गांव के दस लोगों से लेंगे मदद

गोंडा। जनपद में बढ़ रही आपराधिक वारदात को रोकने के लिए अब बीट दरोगा एस-10 की सूची तैयार करेंगे। थानाध्यक्ष गांव के दस लोगों के साथ हर माह पीस कमेटी की मीटिंग करेंगे।

जिससे किसी भी वारदात की सूचना गांव के दस लोगों से समय पर मिलने पर उस पर अंकुश लगाया जा सके। इससे अपराध रोकने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्ष लल्लन सिंह ने रविवार को पुलिस लाइंस के सभागार में अधिकारियों एवम् पुलिसकर्मियों के संग गोष्ठी में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी थानों के बीट दरोगा अपनी बीट के गांवों के दस संभ्रांत लोगों की सूची तैयार करेंगे और उनके मोबाइल नंबर भी लेंगे।
विज्ञापन


ऐसे लोगों के साथ सभी थानाध्यक्ष हर माह पीस कमेटी की मीटिंग करके उन्हें बताएंगे कि गांव में आस-पास किसी भी तरह की वारदात की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करेंगे।

जिससे समय से वारदातों को रोकने के साथ वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। एसपी ने कजरी तीज, कांवड़ मेला, लूट, चोरी, हत्या व अवैध शराब, अवैध खनन जैसी घटनाओं के खुलासा करने के साथ ही इन पर रोक लगाने के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए।

एसपी ने हत्या, लूट व चोरी की घटनाओं का समय से खुलासा करने की थानाध्यक्षों को चेतावनी दी है। लंबित विवेचनाओं, पुराने मामलों, जन शिकायतों के निस्तारण करने के साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त बढ़ाने, साइबर अपराध की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने टिप्स दिए।

कहा कि गुंडा व गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियान चलाकर कार्यवाही करें। पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में थानाध्यक्षों से जानकारी ली और उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।

कहा कि आईजीआरएस एवम् अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों की त्वरित निस्तारण करें। इससे पहले सैनिक सम्मेलन में विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठो से आए हुए पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के अधीनस्थों के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने माह जून में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हृदेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मणीलाल पाटीदार, अभियोजन निदेशक जेडी पाठक, सीओ सदर ब्रह्म सिंह, सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक रामकिशोर, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह समेत सभी थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें