फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग, जिंदा जलकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छप्पर में लगी आग, जिंदा जलकर किसान की मौत

तरबगंज गोंडा। तहसील तरबगंज क्षेत्र के घांचा बीकापुर गांव के मजरे बढ़ईपुरवा में शनिवार की रात एक छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से छप्पर के नीचे सो रहा एक किसान जिंदा जल गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। आग की चपेट में आने दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तहसील तरबगंज के घांचा बीकापुर गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल पांडेय ने बताया कि गांव के मजरे बढ़ई पुरवा का रहने वाला किसान कुमारे चौहान (60) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर के सामने बने छप्पर में सो रहा था। देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


छप्पर में आग की लपटों को देखकर लोग दौड़कर छप्पर के पास पहुंचे, मगर तब तक आग लपटें बढ़ चुकी थीं, लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर आग की लपटों में कुमारे जिंदा जल गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। आग की चपेट में आने से छप्पर के अंदर बंधे दो मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। कुमारे के बेटे रानू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आग की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय, नायब तहसीलदार इवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें