फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बहू ने बुजुर्ग पिता को दी आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटे-बहू ने पिता को दी आत्महत्या की धमकी

वजीरगंज गोंडा। एक तरफ विवाहित बेटा अपनी सरहज प्रेमिका को छोड़ने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ बहू अपने पति को नहीं छोड़ना चाहती है। दबाव बनाने पर बेटा और बहू दोनों आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रहे हैं।

बुजुर्ग पिता ने थानाध्यक्ष वजीरगंज को प्रार्थना पत्र देकर इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। थाना वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी बहादुरा गंाव निवासी शिवराम शर्मा ने रविवार को थानाध्यक्ष वजीरगंज को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसने अपने बेटे रामनिवास शर्मा की शादी गुड़िया निवासिनी बाबा पुरवा थाना नवाबगंज के साथ किया था। जिससे तीन बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन


एक माह पहले रामनिवास अपने साले की पत्नी को भगा ले गया था। शिवराम ने बताया कि समझाने पर भी रामनिवास प्रेमिका को छोड़ने को तैयार नहीं है, रेल के नीचे कटकर मर जाने की धमकी दे रहा है। शिवराम ने बताया कि बहू का कहना है कि अगर पति रामनिवास को उसकी प्रेमिका के चंगुल से छुड़ा कर नहीं लाये तो वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक कलह से पीड़ित बुजुर्ग पिता ने थानाध्यक्ष वजीरगंज को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज विनय कुमार सरोज ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें