फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइकसवार दो युवकों की मौत

Sun, 17 Dec 2017 09:41 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपरपुर थाने के भादर गांव निवासी दो युवकों की बाइक को शनिवार देर शाम संग्रामपुर थाने के बौलहा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में एक साथ हुई दो युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन



पीपरपुर थाने के भादर गांव निवासी शिक्षक शिव सिंह का पुत्र वीर भगत सिंह (34) शनिवार शाम अपने पड़ोस के शिवशंकर सिंह पुत्र राम अचल सिंह (39) के साथ बाइक से किसी काम से टीकरमाफी बाजार गया था। देर शाम दोनों वापस घर लौट रहे थे। दोनों अमेठी-दुर्गापुर मार्ग स्थित संग्रामपुर थाने के बौलहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा कर खड्ड में पलट गई।

दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में युवकों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के शवों का रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे भादर गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के वक्त दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें