फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्रर ने किया आरटीओ आफिस का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमिश्नर ने किया आरटीओ ऑफिस का निरीक्षण

गोंडा। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को आरटीओ ऑफिस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस समेत सभी पटल चेक किए। कमिश्नर ने कर्मचारियों से ऑनलाइन सिस्टम की जानकारी ली। इसके बाद परिसर में गंदगी देख आरटीओ को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

कमिश्नर रंगाराव शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे आरटीओ आफिस पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस पटल चेक किया। यहां मौजूद लिपिक अतुल मौर्या, अमन श्रीवास्वत से आनलाइन सिस्टम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने टैक्स, रजिस्ट्रेशन समेत एक-एक करके सभी पटल चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पटल पर कर्मचारी काम निपटाते मिले। कमिश्रर ने कार्यालय के अंदर साफ-सफाई कराने पर विशेष ध्यान देने के आरटीओ को निर्देश दिए। कमिश्नर ने आरटीओ कार्यालय परिसर में बन रहे सारथी हाल को देखा और उसके आस-पास गंदगी देखकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरटीओ दिनेश कुमार पांडेय, एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें