फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से धान खरीदा, बगैर भुगतान दिए व्यापारी हुआ चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
कस्बे में पचास से ज्यादा किसानों से धान खरीद कर व्यापारी चंपत हो गया। किसानों ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर भुगतान दिलाने के गुहार लगाई है। किसान अपने धान का भुगतान प्राप्त करने के लिए आढ़त के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक महीना पहले बकेवर में बीएसएनएल टावर के पास एक व्यक्ति के घर के बाहर लवेदी के गांव के व्यक्ति ने कांटा लगाकर किसानों से मंडी के भाव पर धान खरीदा था। बकेवर व आसपास के करीब एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने इसी आढ़त पर हजारों रुपये का धान बेचा। व्यापारी ने अधिकतर किसानों को उनके धान का भुगतान अभी तक नहीं दिया। परेशान करीब आधा सैकड़ा किसानों ने गुरुवार कोसंयुक्त रूप से थाना पर आकर प्रार्थना पत्र दिया। किसानों ने पुलिस से धान का भुगतान दिलाने की गुहार लगाई है। किसानों ने बताया कि कई दिनों से वह व्यापारी के मोबाइल फोन पर काल कर रहे हैं। फोन ही नहीं उठता है। भुगतान न मिलने से वे परेशान हैं। गुरुवार को किसानों के प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष बकेवर नीरज शर्मा ने जब व्यापारी का मोबाइल फोन नंबर मिलाया तो व्यापारी ने फोन उठा लिया। उसने शुक्रवार को आकर किसानों के खरीदे गए धान का भुगतान देने की बात की। व्यापारी शुक्रवार को भी नहीं आया। किसानों ने शुक्रवार को भी एसओ से गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र देने वाले किसानों विष्णु स्वरूप तिवारी, राम किशोर प्रदीप कुमार सुरेंद्र सिंह , प्रभूदयाल, उदयवीर, दिनेश कुमार, जनवेद सिंह, देवेंद्र सिंह, होतीलाल ,सुघर सिंह, राधेश्याम, आदि हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि किसानों का प्रार्थनापत्र मिल गयाहै। उनका भुगतान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


- किसानों से धान खरीदा, बगैर भुगतान किए व्यापारी चंपत
- परेशान 50 से ज्यादा किसान पुलिस के पास मदद को पहुंचे
































































































































फोटो नंबर 28- बकेवर एसओ से धान का भुगतान कराने की गुहार लगाते क्षेत्रीय किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें