फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी संग पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके, उड़ाई करेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्तकी संग पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके, बरसाए रुपये
विज्ञापन


गोंडा। अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली पुलिस कब मस्त हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है तभी तो एक कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस कर्मी नर्तकी का डांस देख खुद को रोक नहीं पाए।

पुलिस कर्मियों ने नर्तकी संग ठुमके लगाते हुए नोट उड़ाए। खाकी के ठुमके का यह वीडियो जब वायरल हुआ तो विभागीय अधिकारियों के पसीने छूट गए। एसपी ने मामले की मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात की है। धानेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम में भोजन के साथ मनोरंजन के लिए डांसर भी बुलाई गई थी।

भोजन के बाद जैसे ही नर्तकियों का कार्यक्रम शुरू हुआ पुलिसकर्मी अपने आप को रोक नही पाए। वर्दी की मर्यादा भूलकर पुलिसकर्मियों ने नर्तकियों के साथ जमकर धमाल मचाया।

पुलिसकर्मियों ने नर्तकियों के साथ न सिर्फ ठुमके लगाए बल्कि उनके ऊपर रुपयों की बरसात करते हुए नोट लुटाए। खाकी के ठुमके पर वहां मौजूद आम लोग भी मस्ती में तालियां बजाते दिखे।

लेकिन इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पुलिस कर्मियों के रुपये उड़ाते व नाचते हुए वीडियो के वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मनकापुर को सौंप दी है।
विज्ञापन


जिसके बाद धानेपुर थाने में तैनात सिपाही चंद्रकेश भास्कर को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्दी में सिपाहियों का किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह से शिरकत करना गलत है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें