फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलाहओं सहित तीन युवकों को पकड़ कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अवैध असलहों की खरीद फरोख्त करने में मशगूल तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

गोंडा थाने के एसआई देवेंद्र कुमार यादव के अनुसार वह गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि ग्राम जगदेव नगरिया में पीआरवी टीम ने तीन युवकों को पकड़ रखा है। इन युवकों के पास अवैध असलहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ लगने के कारण पीआरवी के सिपाही उनकी तलाशी नहीं ले पा रहे हैं। इस पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाते हुए पुलिस ने उन तीनों की तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी में संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र सुरेश कुमार निवासी जगदेव नगरिया के पास से एक पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस, तीन मोबाइल व पंद्रह हजार रुपये, अरुण शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी रोशन नगर बिहार बलदेव थाना जमुनापार मथुरा के पास से एक तमंचा, छह कारतूस व रिंकू पुत्र करुआ निवासी जगदेव नगरिया के पास से पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें