फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने 22 हजार नकदी समेत दो लाख रुपये के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदमाशों ने 22 हजार नकदी समेत दो लाख के जेवर लूटे

मनकापुर। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मधईपुर गांव के मजरे धरमपुरवा में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर लूटपाट की।

बदमाश 22 हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख के जेवर लूट ले गए। दशहत फैलाने की खातिर बदमाशों ने भागते समय तमंचे से फायरिंग भी की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

कोतवाली क्षेत्र के मधईपुर गांव मजरे धरमपुरा के रहने वाले रामनरेश मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे। रात लगभग एक बजे घर की छत के रास्ते से छह बदमाश घर के अंदर कमरे में आ धमके और समान से भरी संदूक को उठाकर ले जाने लगे।
विज्ञापन


तभी खटपट की आवाज सुन कर घर के लोग जाग गए। बदमाशों को देख कर घर वालों ने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाश ईंट पत्थर चलाते हुए तमंचे से फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरा गांव दहशत में आ गया और किसी ने भी बदमाशों का पीछा करने की हिम्मत नही जुटाई जिससे बदमाश भागने में सफल हो गए।

रामनरेश ने बताया कि सुबह होने पर मधईपुर प्राथमिक विद्यालय के बगल एक पोखरे के समीप संदूक टूटी हुई पड़ी मिली। रामनरेश क कहना है कि बदमाश संदूक में रखी 22 हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर ले गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में रामनरेश ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें